सिमडेगा, जून 25 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अघरमा स्थित एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर लोहे का चदरा लेकर राउरकेला से रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान अघरमा के समीप ट्रेलर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और टेलर 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। घटना में टेलर में दबने से चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और हाइड्रा के सहयोग से टेलर में दबे टेलर चालक की शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...