गोपालगंज, फरवरी 1 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाताछपरा-थावे रेलखंड पर चलने वाली 15080 अप एवं 15079 डाउन पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेल प्रशासन ने घोषणा की है कि 15 फरवरी से ट्रेन का परिचालन अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किया जाएगा। फिलहाल घने कुहासे और परिचालनिक कारणों को देखते हुए 1 दिसंबर से 14 फरवरी तक इस ट्रेन को सप्ताह में केवल पांच दिन चलाया जा रहा था। इस दौरान प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.