सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में नामांकन को लेकर आरटीई तहत जिले के 1450 छात्र छात्राओं द्वारा आवेदन किया गया है। जिसमें 416 को ही बीईओ द्वारा स्वीकृत किया गया है। शेष छात्रों का आवेदन विभिन्न कागजातों के कारण लंबित है। सर्व शिक्षा अभियान बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार छात्रों के अभिभावकों द्वारा वांछित कागजात का बीआरसी में नहीं जमा किया जाना बताया जा रहा है। इसलिए सभी अभिभावकों को 15 फरवरी तक संबंधित बीईओ या बीआरसी से संपर्क कर कागजात जमा करने को कहा गया है। वही जिले के 24 निजी स्कूलों द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर इनटेक कैपेसिटी अपलोड नहीं किया गया है। डीईओ ने इसे गंभीरता से लेते जल्द ही इनटेक कैपेसिटी का निर्धारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.