बिजनौर, जनवरी 3 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को नजरअंदाज न करें। 15 फरवरी को टीईटी अनिवार्यता एवं एनपीएस यूपीएस व निजीकरण के विरोध में पेंशन क्रांति महासम्मेलन इंदिरा बाल भवन बिजनौर में आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु होंगे। शनिवार को जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत की अध्यक्षता एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुज्जफर इस्लाम के संचालन में हुई बैठक में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेग् बैठक में जितेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.