चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चाईबासा से सायतबा तक 22 किमी तक सड़क निर्माण के लिए कृषि जमीन का अधिग्रहण किया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2014-2015 में जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन अबतक पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उनके मुताबिक केवल 80 प्रतिशत तक मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है और 20 प्रतिशत राशि अब भी बकाया है।मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड बनने के बाद आदिवासियों के विकास की उम्मीद थी। राज्य में झामुमो की सरकार है, लेकिन पेसा कानून, समता जजमेंट, किसानों के लिए सिंचाई सुविधा और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में नाकाम रही है। आज विकास के ...