15 प्रतिष्ठानों में छापा, 9500 जुर्माना वसूला
गिरडीह, अगस्त 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल और झंडा मैदान के आसपास विशेष छापेमारी सह जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोटपा अधिनियम 2003 एवं कोटपा अधिनियम (झारखंड संशोधन) 2021 के प्रावधानों के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
जांच अभियान का परिणाम टीम ने 15 प्रतिष्ठानों की जांच की। जिसमें तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धारा 6ए एवं 6बी के तहत 9,500 का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को कोटपा अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। निर्देश दिया गया कि 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री करना दंडनीय अपराध है। बिक्री स्थल पर तंबाकू उत्पाद नाबालिगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.