लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ में संचालित 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 15 केंद्र खाली हो गए हैं। इन केन्द्रों के डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ दी है। डॉक्टरों के लगातार नौकरी छोड़ने से विभाग के अफसर पेरशान हैं। वहीं कई अन्य डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ने का पत्र भेजा है। स्वास्थ्य विभाग को नए सिरे से डॉक्टरों की भर्ती करनी पड़ेगीकेंद्रों पर डॉक्टर न होने से स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट उसका संचालन कर रहे हैं। शासन ने एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती का आदेश जारी किया है। एनएचएम से गाइडलाइन मिलते ही जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लेकर जुलाई तक डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि विभाग के आदेश मिलने के बाद डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...