15 पिकअप पर लदे 11 गोवंश बरामद, 17 आरोपी धराए
बलिया, जुलाई 28 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर एक दर्जन वाहनों पर लदे 11 गोवंश बरामद किया। पुलिस एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में खलबली मची हुई है। जनपद के अलग-अलग जगहों से पशुओं से लदे वाहनों के इलाके से होकर गुजरने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर चेकिंग करने में जुट गयी। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस टीमों ने करीब 15 पिकअप पर लदे 11 गोवंश को बरामद किया। पुलिस ने 17 आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। उनका कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.