15 पाउंड का केक काटकर डीडीहाट जिला बनाने की मांग उठाई
पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा के 15 साल बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने 15 पाउंड का केक काटकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब घोषणा को डेढ़ दशक बीत चुका है तो अब डबल इंजन की सरकार को डीडीहाट को जिला बनाने की ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल ने 15 अगस्त 2011 को डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा की थी। लेकिन 15 वर्ष बीतने के बावजूद घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी। जिला बनाओ संघर्ष समिति ने 15 अगस्त 2012 से हर वर्ष 15 अगस्त को केक काटकर अपना विरोध दर्ज कराने की परंपरा शुरू की,घोषणा के 15 वर्ष पूरे होने पर 15 पाउंड का केक काटा गया। वक्ताओं ने कहा कि जिला बनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.