रिषिकेष, मई 31 -- नगर पालिका परिषद डोईवाला की ओर से शनिवार को शहर में निराश्रित घूम रहे 15 गोवंश को पकड़कर भोपाल पानी स्थित गो शाला भेजा गया। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर को निराश्रित पशुओं से मुक्त किया जा सके और गोवंश को उचित देखभाल मिल सके। नगर पालिका के ईओ एमएल शाह ने बताया कि नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के कारण कई बार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए अभियान चलाकर गोवंश को सुरक्षित गो शाला में भेजा जा रहा है। यह कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे भी नियमित रूप से यह अभियान जारी रहेगा और निगरानी बढ़ाई जाएगी। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित गोवंश को चिन्...