खगडि़या, दिसम्बर 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी 15 दिसंबर को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू होली गैंजेज़ पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के शिष्य, पंडित हरीश तिवारी (हिन्दुस्तानी वोकल) कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं इस दौरान तबला वादक पंडित मिथिलेश झा, हारमोनियम पर संगत पंडित धर्मनाथ मिश्रा भी देंगे। कार्यक्रम को लेक र तैयारी तेज कर दी गई है। इधर स्कूल के निदेशक ने बताया कि पंडित हरीश तिवारी का गायन अपने गुरु की परंपरा की गहराई और शुद्धता को दर्शाता है, जो उन्हें आज के शास्त्रीय संगीत जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाता है। श्रोताओं को उनकी गायकी में किराना घराने की विशिष्टताओं का अनुभव प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...