मुंगेर, दिसम्बर 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। यूपी की योगी मॉडल की तरह बिहार के विभिन्न जिलों व कस्बों में बुलडोजर अभियान जारी है। शहर व गांव में अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जरूरत है अब जमालपुर शहरी क्षेत्र में भी बुलडोजर अभियान की। यहां भी कई सरकारी जमीन पर अवैध दुकान व मकान स्थापित है। नगर परिषद जमालपुर प्रशासन 15 दिसंबर के बाद होने वाली नप बोर्ड की बैठक उपरांत अभियान की शुरूआत करने की मंशा जाहिर की है। इधर, शहरवासियों ने भी डीएम से लखीसराय के तर्ज में जमालपुर में भी अतिक्रमण हटाने की मांग उठायी है। शहरी निवासी सत्यम कुमार, राकेश कुमार, विवेक मंडल, सोनू मंडल, श्यामदेव, शशि कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य ने बताया कि जमालपुर में मात्र दो मुख्य सड़कें हैं। एक जमालपुर धरहरा को जोड़ने वाली रेलवे की ऊपरी सड़क है, जहां सब्जी विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.