15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
चम्पावत, जुलाई 30 -- चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव तामली में आयोजित 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। उप कमांडेंट नवनीत कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26 ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी 26 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इसके अलावा एसएसबी की ओर से तामली, रॉयल, नाग, कारी एवं सिमिया गांव के राजकीय विद्यालयों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, शतरंज तथा अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार से सफल मिसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.