चाईबासा, जून 8 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान व रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित 15 दिवसीय शतरंज समर कैंप का समापन सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हाल टाउन क्लब में रविवार को हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि सदर पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी, संघ के संरक्षक नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, दीपेंद्र प्रसाद साहू एवं संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया कमालकार्यक्रम का स्वागत इस दौरान मुकुंद रूंगटा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नियमित शतरंज के प्रशिक्षण के वजह से आज जिले में कई खिलाड़ी राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं एवं आने वाले समय में संघ इसे और मजबूती प्रदान करेगी।उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों की...