भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर बॉयोटेक्नोलॉजी (सीएबीटी) में चल रहे टीएनबी कॉलेज के बॉयोटेक के विद्यार्थियों का बुधवार को 15 दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हुआ। इसमें पार्ट थ्री के 16 विद्यार्थियों को मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी की बुनियादी तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को जीनोमिक डीएनए निष्कर्षण, एगरोज जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस, पोलीमरेज चेन रिएक्शन, प्लास्मिड डीएनए आइसोलेशन, एसडीएस-पेज, रिस्ट्रिक्शन डाइजेशन, रीकॉम्बिनेंट डीएनए टेक्नोलॉजी और आधुनिक जैविक अनुसंधान में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली अन्य आवश्यक प्रयोगात्मक प्रक्रियाओं में गहन प्रयोगशाला प्रशिक्षण दिया गया। समापन के मौके पर कृषि डीन डॉ. एके साह, डॉ. रंजना...