बेगुसराय, मई 21 -- वीरपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इसमें पंडित दीन दयाल योग संस्थान नई दिल्ली द्वारा कुल 85 प्रशिक्षुओं को योग व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के प्रशिक्षक योगाचार्य हरिओम योगी योगाभ्यास करा रहे थे। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। कई असाध्य रोगों का इलाज भी योग और प्राणायाम से संभव हुआ है। शिविर में अयोध्या के योग गुरु दधीचि योगी,प्रमुख अस्मिता कुमारी,जिला योग समन्वयक विकास कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...