15 दिवसीय योग, औषधि दर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन
सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। समाज में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने, आयुर्वेद और पारंपरिक औषधीय ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने, युवाओं को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से 1 से 15 जुलाई, 2026 तक 15 दिवसीय योग, औषधि दर्शन और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 06 से 07 बजे तक मारवाड़ी धर्मशाला, सरायकेला में आयोजित होगा। शिविर का संचालन योग शिक्षक एवं आयुर्वेद के जानकार वैद्य किशोर मिश्रा करेंगे। बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया। अधिक से अधिक नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 15 दिवसीय योग, औषधि दर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजननगर पंचायत अध्यक्ष का बया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.