बेगुसराय, अप्रैल 29 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- केवीके पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर जागरूकता कार्यक्रमकार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश कुमार झा ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान कृषि परिदृश्य में मिट्टी की उर्वरता तेजी से घट रही है और रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग किया जा रहा है जो पर्यावरण तथा मिट्टी स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की आवश्यकता उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों, जैविक खादों, हरी खाद, फसल अवशेष प्रबंधन, माइक्रोबियल कल्चर और अन्य प्राकृतिक पोषक स्रोतों का...