15 दिवसीय पक्ष ध्यान साधना शिविर 26 से
रांची, सितम्बर 28 -- रांची। जिला संतमत सत्संग समिति चुटिया की ओर से पितृ पक्ष को लेकर 15 दिवसीय पक्ष ध्यान साधना शिविर 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक महर्षि मेंहीं आश्रम में आयोजित किया जाएगा। ध्यान व ज्ञान यज्ञ में विभिन्न प्रांतों से अनेक साधक व साधिकाएं भाग लेने रांची पहुंचे हैं। ध्यान साधना शिविर डॉ स्वामी निर्मलानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। रविवारीय सत्संग में डॉ स्वामी निर्मलानंद महाराज ने कहा कि कई जन्मों के संचित पुण्य से ही सत्संग की प्राप्ति होती है। आश्रम के अध्यक्ष ने कहा कि सत्संग के बिना हरि नाम अर्थात राम नाम, आदि नाम, सत नाम, सार शब्द की सही जानकारी नहीं होगी। यह भी पढ़ें- मुरहू में 15 दिवसीय ध्यान साधना-सत्संग का समापन यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में भागवत कथा आज से
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.