15 दिवसीय निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन
बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग व 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण मिनी स्टेडियम इमिलिया कोडर पचपेड़वा में आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समारोह में हिमांशु गुप्त ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर का आयोजन सेना, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने के उद्देश्य से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 9वीं वाहिनी एसएसबी के प्रशिक्षित जवानों ने प्रतिभागियों को दौड़, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, परेड तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां व लिखित परीक्षा की तैयारी कराई। सीडीओ ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.