15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन, बच्चों ने 'नानी की कहानी' से दिया सामाजिक संदेश
पूर्णिया, मई 31 -- कसबा, एक संवाददाता। रेणु रंगमंच संस्थान रंग मंडल पूर्णिया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रस्तुति-परख नाट्य कार्यशाला का समापन मध्य विद्यालय विशनपुर में बच्चों की प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति के साथ हुआ। समापन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्थान के रंगकर्मी अजीत कुमार सिंह 'बप्पा' द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक 'नानी की कहानी' का सफल मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यशाला के सफल संचालन में संस्थान की अदिति कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुचित कुमार उर्फ पप्पू सहित अन्य लोगों ने नाट्य कार्यशाला के गुरु एवं निर्देशक अजीत कुमार सिंह 'बप्पा' को सम्मानित किया। मंचित नाटक में सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत, स्वच्छता, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों को प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.