सीतापुर, मई 14 -- सीतापुर, संवाददाता। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 15 दिवसीय नवचयनित आचार्य विकास वर्ग कार्यशाला का आयोजन 16 मई से होगा, जो कि 31 मई तक चलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में अवध प्रांत के 13 जिलों के नवनियुक्त शिक्षक और शिक्षिकाएं भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की बारीकियों के परिचित करवाना है। इस दौरान शिक्षकों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और प्रभावी पाठ्य योजना निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, छात्रों के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र और प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह शामिल होंगे। शिक्...