हापुड़, अप्रैल 13 -- शिक्षा भारती के अंतर्गत संचालित शिक्षा भारती कौशल विकास केंद्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 15 दिवसीय खाद्य संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह समर्थ भारत भवन स्थित कटिंग एवं सिलाई लैब में हुआ। मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह राजकीय फल संरक्षण केंद्र हापुड़ ने विचार रखें। शिक्षा भारती की अध्यक्ष स्वाति गर्ग ने कहा कि शिक्षा भारती का यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान कुलदीप कसाना संयुक्त निदेशक शिक्षा भारती, शेषादेव समल सहायक निदेशक शिक्षा भारती कौशल विकास केंद्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिक्षा भारती कौशल विकास केंद्र का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.