बदायूं, मई 21 -- बिल्सी। नगर के वार्ड संख्या 23 और 24 में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। यहां के रहने वाले नरेंद्र कुमार माहेश्वरी, विनय कुमार और भैयालाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पिछले दो सप्ताह से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। कई घरों में पानी की एक-एक बूंद के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में कुछ लोग निजी साधनों से पानी मंगाने को मजबूर हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...