इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। विकास खंड की ग्राम पंचायत फूलरई में हर घर जल-जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना पिछले करीब 15 दिनों से ठप पड़ी है। जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान के अनुसार पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज है, जबकि नव निर्मित ओवरहेड टैंक भी अधूरा है, जिससे नियमित सप्लाई बाधित है। कुछ दिन पहले मोटर पंप से अस्थायी आपूर्ति की जा रही थी, जो अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। योजना से करीब 2325 आबादी को लाभ मिलना है, लेकिन अधिकांश घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। यह भी पढ़ें- समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ। जूनियर इंजीनियर आफताब आलम ने बताया कि करीब 10 फीसदी कार्य शेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.