औरैया, अप्रैल 21 -- बिधूना, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिधूना विकास खंड की ग्राम पंचायत भिखरा में पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है। नलकूप की मोटर पिछले करीब 15 दिनों से फुकी पड़ी है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक उसे ठीक नहीं कराया जा सका। नतीजतन, कई मजरों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरैया, भिखरा, खरगपुर और सराय मजरों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां टंकी से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं, जबकि पशु-पक्षी भी पानी के अभाव में तड़प रहे हैं। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.