रांची, जून 17 -- रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से 14 साल का नाबालिग छात्र 15 दिन से लापता है। इस संबंध में उसके पिता सीभनाथ राय ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सीभनाथ राय ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र 15 दिन पहले घर से निकला था। लेकिन, वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र स्कूल ड्रेस में ही था। इधर, पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...