15 दिन से खराब हैंडपंप, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
सुल्तानपुर, जून 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता। विकासखंड बल्दीराय के ग्राम गोपालपुर (बड़ा गांव) में पिछले 15 दिनों से सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान को सूचना देने के बावजूद हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण वेद प्रकाश सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खराब हैंडपंप को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव में वैकल्पिक जल स्रोत भी पर्याप्त नहीं हैं, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.