भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए अभियान) के तहत जिले में 15 दिन (दस फरवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच) पूरे जिले में लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई। अभियान के तहत जिले के 24 लाख 16 हजार 527 लोगों ने फाइलेरिया से बचाव की दवा खाई। जो कि लक्षित आबादी की तुलना का तकरीबन 75 प्रतिशत है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के लिए जिले भर से कुल 32,25,216 योग्य लाभार्थियों को फाइलेरियारोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 10 से 24 फरवरी के बीच चले एमडीए अभियान के दौरान जिले के कुल 24,16,527 लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया गया। इसी बीच प्रश...