प्रयागराज, मार्च 30 -- बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। पिछले 15 दिनों में रीचार्ज न कराने के कारण 17,709 उपभोक्ताओं के प्रीपेड बिजली कनेक्शन काट दिए गए। सोमवार को भी बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए उपभोक्ता एक्सईएन कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह के आखिरी दिन ज्यादा से ज्यादा वसूली के लिए अधिकारियों ने सख्ती शुरू की है। दरअसल, इन दिनों बिजली की खपत बढ़ने के पीछे गर्मी नहीं है। पिछले कुछ दिनों में बढ़ी गैस की किल्लत के कारण लोगों ने खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हा, एयर फ्रायर और अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इससे बिजली की खपत अचानक बढ़ी है और उपभोक्ताओं का बैलेंस जल्दी समाप्त हो रहा है। बैलेंस खत्म होने के बाद मीटर माइनस में जाने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वत: कट जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.