गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चालू जंग की तपिश में खाद्य तेल महंगे हो गए हैं। पिछले 15 दिनों के अंदर रिफाइंड तेल और पॉम ऑयल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दिख रही है। मांग बढ़ने से सरसों तेल की कीमतों में भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो की तेजी है। जानकार बिना मांग में बढ़ोतरी के कीमतों में तेजी को सटोरियों का खेल बता रहे हैं।करीब 15 दिन पहले थोक में सोया रिफाइंड तेल 128 से 130 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। वहीं मंगलवार को थोक में कीमतें 137 रुपये लीटर तक पहुंच गईं। इसी तरह पॉम ऑयल की कीमतें 95 रुपये से उछल कर 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गईं हैं। इसी तरह सरसों तेल की कीमतों में भी 10 रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी हो गई है। साहबगंज में थोक कारोबारी मनीष चांदवासिया का कहना है...