भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही, मनमानी और भ्रष्टाचार की सीमाएं चरम पर हैं। डीएम शैलेष कुमार की फटकार के बाद सात करोड़ से बनी सड़क पर लगाए सीवर चेंबर के ढक्कन करीब 15 दिन पहले बदले गए थे। एक बार फिर वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि मर्यादपट्टी से लेकर उमरी गांव तक लोक निर्माण विभाग ने चार दशक पहले छह किलोमीटर मार्ग निर्माण कराया था। गत वर्ष में उसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पुरानी सड़क को पूरी तरह से तोड़कर नया बनाया गया। छह किलोमीटर की सड़क पर सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा नगर पालिका परिषद भदोही के अंतर्गत आता है। ऐसे में पालिका प्रशासन द्वारा जल निकासी को सीवर का निर्माण पुरानी सड़क से सटकर कराया गया था। नई सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.