शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- कलान। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजूरी में महज 15 दिनों के भीतर पांच लोगों की मौत से ग्रामीण सहम गए हैं। इनमें तीन युवक, एक बुजुर्ग और एक महिला शामिल हैं। सड़क हादसों और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से हुई मौतों के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव निवासी कमलकांत मिश्रा की मंगलवार देर रात गाजियाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पिता राकेश मिश्रा ने बताया कि 18 वर्षीय कमलकांत पिछले चार साल से गाजियाबाद के मोहन नगर में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मंगलवार रात वह ऑटो लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कमलकांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। कमलकां...