15 दिन में ज्ञान केंद्र सक्रिय करने का निर्देश
रांची, मई 14 -- अड़की, प्रतिनिधि। जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने बुधवार को अड़की प्रखंड के दूरस्थ पंचायत मधातु एवं तोड़ांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र पड़ासू तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चालकद का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र की उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को 15 दिनों के भीतर ज्ञान केंद्र को पूर्ण रूप से सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.