15 दिन में जांचेंगे 3.5 लाख डीएलएड प्रशिक्षुओं की कॉपियां
प्रयागराज, जून 13 -- डीएलएड के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 दिन में पूरा होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेन्द्र प्रताप ने इस संबंध में सभी डायट प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। 13 से 15 मई तक प्रदेश के 488 केंद्रों पर आयोजित द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 1,99,590 जबकि 18 से 20 मई तक 378 केंद्रों पर हुई चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 1,57,000 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। सचिव ने 15 जून से शुरू करके 30 जून तक मूल्यांकन पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। डायट प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराई गई उत्तरपुस्तिकाओं को खोलने के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। समिति के स्तर से सील पैकेट खोलते समय प्राप्त कराई गई उत्तरपुस्तिकाओं की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.