15 दिन में गेहूं और आटा की कीमतों में 15% की बढ़ोतरी
बागपत, सितम्बर 10 -- बागपत। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। बाजार में बिकने वाली हर वस्तु का रेट आसमान पर पहुंच चुका है। रसोई में इस्तेमाल होने से लेकर मकान बनाने की सामग्री के रेट में भारी उछाल है। नतीजा यह है कि आदमी की थाली से लगातार प्रोटीन गायब हो रहा है। आटा, दाल, चावल, चीनी, मसाले, सब्जियां व फलों रेट लगातार बढ़ रहे हैं। गेहूं की कीमतों में इजाफा होने के साथ आटे की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। बाजार में फुटकर में आटा 35 रुपये से लेकर 55 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। बारिश के सीजन में लगातार महंगाई में उछाल देखने को मिल रहा है। हर घर की आवश्यकता आटा है। बिना आटा के खाना खाना व पेट भर पाना मुश्किल है, लेकिन अब आटे के दाम भी बढ़ रहे हैं। ब्रांडेड आटा तो सामान्य व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.