प्रयागराज, फरवरी 15 -- सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में डीएम ने अफसरों को व्यापक सुधार के निर्देश दिए। बिना सूचना बैठक से गायब रहने वाले आयुष्मान कार्ड के नोडल अफसर का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जो भी कर्मचारी लगाए गए हैं, अगर उन्होंने 15 दिन में कार्य प्रगति में सुधार नहीं किया तो मार्च में किसी का नवीनीकरण नहीं कराया जाएगा। संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को समीक्षा बैठक में फॉर्म रजिस्ट्री में खराब प्रगति होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व, उप निदेशक कृषि पवन विश्वकर्मा और सम्बन्धित एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था के कार्यों में धीमी प्रगति पाए जाने पर यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने ...