गिरडीह, जून 22 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मानजोरी पंचायात के एक गांव में शनिवार देर रात उस समय तनाव फैल गया, जब तीन बच्चों का पिता अपनी प्रेमिका के साथ 15 दिन बाद घर लौटा। परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और दोनों के तीन-तीन बच्चे हैं। लगभग एक पखवारा पहले युवक अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर तीन बच्चों की मां के साथ घर से चला गया था। शनिवार देर रात दोनों के गांव वापस लौटने पर परिजनों ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में पकड़े गए नाबालिग जोड़े, रातभर हो हंगामा कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों को घर के बाहर ही बैठना पड़ा। रविवार अहले सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद ग...