लखीमपुरखीरी, जून 14 -- करीब 15 दिन पूर्व क्षेत्र में आई भयंकर आंधी की वजह से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था अभी भी कई गांवों में पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है। बरवर ग्रामीण पावर हाउस के मकसूदपुर फीडर के कई गांवों में बिजली की किल्लत से ग्रामीण परेशान है। वहीं गांव दरियाबाद कर्म हुसैन में आधे गांव की आपूर्ति 15 दिन बाद भी नहीं बहाल हो सकी है। आंधी की वजह से गांव में टूटे पोल व तार अभी तक सही नहीं हो सके । जिससे गांव की आधी आबादी अभी भी बिना बिजली के जीने को मजबूर है। भीषण गर्मी के मौसम में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय बिजली न मिल पाने की वजह से गांव में बिजली उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं।

ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों के अनुसार, खेतों के समर्सिबल बंद होने से खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया विभागीय अधिकारियों से बिजल...