15 दिन बाद भी नहीं लौटी बिजली, अंधेरे में सीमावर्ती गांव
बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- गैसड़ी, संवाददाता। चक्रवाती तूफान के 15 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी गैसड़ी क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मुख्य लाइन चालू होने के बावजूद गांवों की गलियों में अंधेरा पसरा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली बहाल न होने के कारण बघेलखंड, बनगाई, विश्रामपुर, त्रिलोकपुर, नेवलगढ़, मचड़ी, चैनपुर, गनेशपुर, रनियापुर, पहाड़ापुर, मोहकमपुर, बेतहनिया और मारहिया समेत कई गांवों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जंगल और नेपाल सीमा से सटे होने के कारण ग्रामीणों को जंगली जानवरों का भय बना रहता है। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है और मोबाइल चार्ज नहीं हो पाने से संपर्क में भी परेशानी हो रही है। कृपा शंकर जायसवाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.