बांदा, मई 28 -- बांदा। मटौंध थाना व कस्बा क्षेत्र में जलकुंड डूबे वृद्ध का श‌व 15 दिन उतरा उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे के गणेश पहाड़ी के जलकुंड में कस्बे के बेबे थोक मोहल्ला निवासी रजौली अपनी पत्नी मंझली के साथ 13 मई की शाम बकरियां चराने गए थे। प्यास लगने पर वह गणेश पहाड़ी के जलकुंड में पानी भरने गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुंड में समा गए। कुंड में करीब 250 फीट गहरा पानी भरा हुआ था। घटना के बाद जिससे आपदा राहत बल के सदस्य व गोताखोर परेशान रहे लेकिन शव नहीं मिला। शव की खोजबीन के लिए रोजाना परिजन और पुलिस कर्मी कुंड में नजर गड़ाए रहे। गुरूवार को अपने आप से शव उतरा उठा। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...