संतकबीरनगर, मई 27 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघाबाई पास के पास 15 दिन पूर्व खाली मकान में हुई चोरी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित कौशल्या देवी पत्नी राजमन यादव का आरोप है कि वह 11 मई 2026 को करीब एक बजे दिन में सपरिवार अपने बहन के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए छितौना थाना बेलघाट गोरखपुर गई थीं।

चोरी का विवरण 16 मई 2026 को सपरिवार समेत घर वापस आई तो देखी मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब ऊपर फ्लोर पर गई तो देखी की कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। घर का सारा सामान बिखरा था। बॉक्स, आलमारी व ट्रंक में रखा हुआ कीमती जेवरात और 90 हजार रुपये नकदी गायब था।

आरोप और संदेह कहा कि रोहित कुमार जो उसके घर से 100 मीटर पहले किराए के मकान में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने धमकी दिया था कि उन्हें बर्बाद कर देंगे और जान...