15 दिन पहले लगाया गया सीमेंट बेंच असामाजिक तत्वों ने तोड़ा
रामगढ़, जून 13 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बड़गांव पंचायत अंतर्गत धुबटोला स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर के बाहर पंचायत के माध्यम से जनसुविधा के लिए लगाया गया सीमेंट का बेंच असामाजिक तत्वों के तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और निराशा का माहौल है। जानकारी के अनुसार पंचायत की ओर से करीब 15 दिन पूर्व मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के बैठने की सुविधा के लिए सीमेंट का बेंच लगाया गया था। यह बेंच ग्रामीणों, बुजुर्गों तथा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा था। लेकिन अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बेंच को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए इस तरह के संसाधनों को नुकसान पहुंचाना न केवल सरकारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.