मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- साहेबगंज, हिसं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत में दो युवकों की मौत से भलुही सिकंदर गांव में चीख-पुकार मची हुई है। मृतकों में ललन राय के पुत्र प्रिंस कुमार और रामा महतो के पुत्र निरंजन कुमार शामिल हैं। मुखिया जितेंद्र भगत ने बताया कि दोनों युवक 15 दिन पहले जौनपुर गए थे। वहां पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी धंसने से दबकर दोनों की मौत हो गई। देर रात दोनों शव के गांव पहुंचने की संभावना है। निरंजन को दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बुधवार दिन में बात हुई थी। रात में दोनों की मौत की खबर मिली। दोनों युवकों में अच्छी दोस्ती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.