उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव, संवाददाता। सफीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह के सामने 225 फरियादी पहुंचे। 25 की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सकहन सराय गांव की अर्चना पत्नी अरविंद पांडेय ने खरीदी गई भूमि के दाखिल-खारिज के बाद भी खेत पर जान से मारने की धमकी देने तथा बटाईदार के घर से गेहूं उठा ले जाने की शिकायत की।राजपूतान गांव की साधना ने आंगनबाड़ी सहायिका का नियमानुसार चयन न कराने की शिकायत की। कटरी अल्लीपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 15 दिन पहले आंधी-पानी में विद्युत पोल गिरने के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है। यह भी पढ़ें- 160 शिकायतें आईं, सिर्फ आठ का मौके पर निस्तारण सकहन निवासी अमित कुमार ने एक माह पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद कराने की मांग की। डीएम ने कहा कि विद्युत विभाग से संबंधित श...