रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर 12 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चले इस अभियान के दौरान 59 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियान के तहत जिलेभर में सघन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए। कुल 77 से अधिक हथियारों में 71 तमंचे, 3 पिस्टल, 2 पंप एक्शन गन और 315 बोर की एक बंदूक शामिल हैं। इसके अलावा 116 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और 2 मैगजीन भी बरामद की गईं। सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन के एक मामले में लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस भी जब्त किए गए। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में ट्र...