नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- साल 2003 में जब राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' रिलीज हुई थी, तब संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ-साथ फिल्म का एक गाना भी खूब चर्चा में आया था। इस गाने के बोल थे, 'देख ले आंखों में आंखें डाल...'। गाने में नजर आईं मुमैत खान ने अपने डांस और अदाओं से लोगों का ध्यान खींच लिया था। इस एक गाने ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी। इसके बाद मुमैत को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर', 'छत्रपति' और 'पोकिरी' जैसी फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाई। हालांकि, जब उनका करियर आगे बढ़ रहा था, तभी उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सब कुछ बदलकर रख दिया।साल 2016 में 15 दिन कोमा में रही थीं एक्ट्रेस साल ...