धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी जांच रिपोर्ट मिलने में काफी देर हो रही है। 10 से 15 दिनों में मिलने वाली जांच रिपोर्ट को मिलने में एक माह या उससे अधिक समय लग रहा है। इससे न सिर्फ मरीज परेशान हैं, बल्कि डॉक्टरों को भी इलाज में परेशानी झेलनी पड़ रही है। डॉक्टरों की शिकायत पर अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पैथोलॉजी विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं। बता दें कि कैंसर, गंभीर संक्रमण और विभिन्न पुरानी बीमारियों की पहचान के लिए हिस्टोपैथोलॉजी जांच होती है। डॉक्टरों की मानें तो रिपोर्ट में देरी सीधे तौर पर मरीजों के इलाज को प्रभावित कर रही है। बिना सटीक रिपोर्ट के इलाज शुरू करना जोखिम भरा होता है, जिससे मरीज की स्थिति और बिगड़ सकती है।मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.