भागलपुर, फरवरी 3 -- प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में एक विक्षिप्त युवक पिछले 10-15 दिनों से लावारिस हालत में रह रहा है। वह गांव के वार्ड संख्या दो स्थित श्रीकृष्णा विवाह भवन के पीछे एक अर्ध-निर्मित मकान में खुले आसमान के नीचे जीवन बिता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक न तो बाजार से कुछ मांग कर लाता है और न ही उसने अपने भोजन का कोई प्रबंध किया है और न ही किसी को अपना नाम-पता बता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसे मृत कुत्ते-बिल्ली का कच्चा मांस खाते हुए भी देखा गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि वह पागल होगा। मंगलवार को देखकर पूछताछ कर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.