मधेपुरा, मार्च 17 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक वार्ड से बीते 28 फरवरी से लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सोमवार को दिन में उसे ग्वालपाड़ा बाजार से बरामद किया गया। साथ में उसके कथित प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि रामगंज के एक महिला ने एक युवक मनखुश कुमार पर देर रात बेटी को बहला - फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी के चार परिजनों को भी आरोपित किया गया था। युवती की मां की मानें तो आरोपी युवक उसकी बेटी से फोन पर बात किया करता था। घटना के बाद खोजबीन के क्रम में युवक की संलिप्तता उजागर होने के बाद उसके परिजनों ने युवती को दो दिनों के साथ लाकर सौंप देने का आश्वासन दिया था। बाद में सभी मुकर गए। लेकिन पंचायत में मामले का निष्पादन नहीं हो पाया। तब जाकर थाना पुलिस को मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.